लोकसभा के पूर्व सांसद और जनलक्ष्मी सहकारी बैंक के संस्थापक माधवराव पाटिल का रविवार सुबह महाराष्ट्र के नासिक जिले में निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वह 80 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं।
पाटिल शरद पवार के प्रबल समर्थक थे और 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठन के बाद पार्टी में शामिल हुए थे। पाटिल ने 1998 में कांग्रेस के टिकट पर नासिक लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। उनका अंतिम संस्कार यहां अमरधाम शवदाहगृह में किया गया।


Download Android App
Download iOS App



