महाराष्ट्र सरकार और गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के मध्य टकराव का मामला सामने आया है। राज्य की उद्धव सरकार के गवर्नर कोश्यारी को विमान से देहरादून जाने और वहां से एक आधिकारिक समारोह के लिए मसूरी जाने से रोक दिया। जिसके बाद गवर्नर कॉमर्शियल बुकिंग कर देहरादून पहुंचे।
मुंबई एयरपोर्ट पर यह वाकया सुबह 9 बजे तब हुआ जब राज्यपाल और उनके सहयोगी राज्य सरकार के विमान से देहरादून जाने के लिए पहुंचे। हालांकि, उन्हें कथित तौर पर सूचित किया गया कि उनके लिए उड़ान भरने की कोई अनुमति नहीं है, हालांकि कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।
उत्तराखंड के रहने वाले कोश्यारी और उनके सहयोगियों ने तुरंत एक कॉमर्शियल उड़ान बुक की और देहरादून के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में राजभवन और सरकारी अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया, लेकिन यह पता चला कि राज्यपाल शुक्रवार को मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में एक आधिकारिक समारोह को संबोधित करने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



