इंडियन टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शोज में से एक बिग बॉस 14 के खत्म होने में चंद दिन और बाकी रह गए हैं। फिलहाल बिग बॉस के घर के अंदर सदस्यों को सपोर्ट करने के लिए कई लोग घर के अंदर आए हुए हैं,मगर राहुल वैद्या को तो वैलेंटाइन पर एक अलग ही सरप्राइज मिलने वाला है। जी हां दरअसल मेकर्स ने यह प्लान किया है कि वैलेंटाइन डे के खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को घर के अंदर लाया जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वो घर के अंदर केवल कुछ ही घंटों के लिए आएंगी और इसके बाद दिशा घर से वापस चली जाएगी। दिशा को बाकी सदस्यों की तरह घर में कनेक्शन बनकर रखने की परमिशन नहीं दी गई है। फिलहाल राहुल को सपोर्ट करने के लिए घर में सिंगर तोशी शारिब आए हुए हैं। वहीं राहुल ने बिग बॉस से दिशा को घर में बुलाने के लिए भी बोला था।

इस दौरान मेकर्स ने भी अब दिशा को बिग बॉस के घर में आने के लिए कॉन्टेक्ट भी किया था,मगर दिशा ने इस बात के लिए राजी नहीं हुई। दरअसल उनका मानना था कि उनके जाने से राहुल का गेम कमजोर पड़ सकता है। वहीं ये बात जब राहुल को तोशी ने बताई तब उन्हें दिशा पर गर्व हुआ।

इतना ही नहीं दिशा बाहर फैंस को भी सोशल मीडिया के माध्यम समझाती रहीं है कि वो किस वजह से बिग बॉस के घर के अंदर नहीं जाना चाहती हैं,लेकिन अब इस नए सरप्राइज से यकीनन राहुल के साथ उनके फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं होगा।


Download Android App
Download iOS App



