महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी तालुका में एक निजी स्कूल के हेडमास्टर को 14 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया। भिवंडी तालुका पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रमोद नायक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण कानून (पोक्सो) तथा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि नायक भिवंडी तालुका के शेलार इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में हेडमास्टर था। उसने 10वीं कक्षा की एक छात्रा को अपने केबिन में बुलाया और कथित तौर पर उससे छेड़छाड़ की। उन्होंने बताया कि यह घटना लगातार चलती रही, जिसके बाद तंग आकर छात्रा ने अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद उसके अभिभावक तथा अन्य ने मिलकर नायक की पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



