महाराष्ट्र : दूसरी बार कोरोना की जद में आए गृह मंत्री वाल्से पाटिल, Tweet कर दी जानकारी

Summary :

महाराष्ट्र के गृह मंत्री और एनसीपी नेता दिलीप वाल्से पाटिल दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री और एनसीपी नेता दिलीप वाल्से पाटिल दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। गृह मंत्री पाटिल कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। वह पिछले साल भी अक्टूबर महीने में ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
दिलीप वाल्से पाटिल ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। मेरी हालत स्थिर है और चिकित्सकों की सलाह का पालन कर रहा हूं। मैं नागपुर, अमरावती में और अन्य कार्यक्रमों में मेरे सम्पर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने का आग्रह करता हूं।’’


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता पिछले साल अक्टूबर में भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।  राज्य के स्वास्थ्य विगाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 1,485 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,06,536 हो गई थी।

संक्रमण से 38 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,40,098 हो गई थी। राज्य में अभी 19,480 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 1,72,600 घरों में पृथक-वास में हैं और 933 लोग केन्द्रों में हैं।

Desk Team