महाराष्ट्र के विरार के एक लॉ कॉलेज की प्रिंसिपल ने हिजाब के कारण हो रही बदसूलकी के चलते इस्तीफा दे दिया है। लॉ कॉलेज में प्रिंसिपल रहीं बैतुल हमीद ने आरोप लगाया है कि हिजाब पहनने की वजह से कॉलेज प्रबंधन ने उनके साथ बदसलूकी की। प्रिंसिपल बैतुल हमीद के आरोप के बाद पुलिस वीवी कॉलेज के लॉ कैंपस में पहुंची और मामले कि जांच करने लग पड़ी।
शुरू के तीन सालो में कोई दिक्कत नहीं हुई
प्रिंसिपल बैतुल हमीद ने बताया कि वह कॉलेज में विचलित महसूस करती थीं और अपने आत्मसम्मान और संस्कृति को बचाने के लिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया। आपको बता दे कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि उनके कॉलेज में दाउदी बोहरा समुदाय की भी बहुत सारी छात्राएं पढ़ती हैं और वे भी हिजाब पहनती हैं लेकिन उन्हें कभी कोई परेशानी नहीं हुई ।
हिजाब विवाद के बाद बदसूलकी शुरू
प्रिंसिपल बैतुल हमीद ने वर्ष 2019 में कॉलेज आई थी, उन्हीने बताया कि पिछले तीन सालो में उन्हें हिजाब को लेकर कोई परेशानी नहीं हुई मगर जब से हिजाब विवाद सामने आया तब से कॉलेज प्रबंधन ने बदसलूकी करना शुरू कर दिया। बैतुल हमीद का कहना है कि ‘मुझे शारीरिक दिक्कत की वजह से बैग उठाने में परेशानी होती थी लेकिन वे लोग चपरासी को बैग तक नहीं उठाने देते थे।
प्रिंसिपल बैतुल हमीद ने बताया कि ‘दाऊदी बोहरा समुदाय की कुछ स्टूडेंट मेरे पास आई थीं और ऐडमिशन के बारे पूछताछ कर रही थी। इसके बाद प्रबंधन आरोप लगाने लगा कि मैं कैंपस में अपने लोगों को बढ़ाने का काम कर रही हूं।


Download Android App
Download iOS App



