Maharashtra: कोल्हापुर में बड़ी सड़क दुर्घटना, अभिनेत्री कल्याणी कुराले की हुई मौत, जानें स्थिति

Summary :

मराठी टेलीविजन अभिनेत्री कल्याणी कुराले-जाधव की यहां एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में रविवार को सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है । जिसके कथित तौर से मौत हो गई है. दरअसल, मराठी अभिनेत्री क्लयाणी कुराले-जाधव के साथ यह हादसा हुआ है। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने रविवार को साझा किया है। 
रोड एक्सीडेंट में मशहूर एक्ट्रेस कल्याणी का निधन, घर जाते वक्त डंपर व्हीकल  ने मारी टक्कर actress kalyani kurale jadhav dies in road accident bollywood  Tadka
 आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक  उन्होंने बताया कि कोल्हापुर जिले में कल्याणी कुराले (32) की मोटरसाइकिल को कंक्रीट मिक्सर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि टीवी धारावाहिक ‘तुझ्यात जीव रंगला’ में नजर आने वाली कल्याणी कुराले-जाधव शनिवार देर शाम घर जा रही थीं, तभी सांगली-कोल्हापुर राजमार्ग पर हलोंदी चौराहे के पास हादसा हो गया।
सड़क दुर्घटना की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in  Hindi - Zee News Hindi
कोल्हापुर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

Desk Team