Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी बाली की यात्रा के दौरान 20 कार्यक्रम में होंगे शामिल

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इंडोनेशिया के बाली में लगभग 45 घंटे के प्रवास के दौरान लगभग 20 कार्यक्रम हैं, जहां वह जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इंडोनेशिया के बाली में लगभग 45 घंटे के प्रवास के दौरान लगभग 20 कार्यक्रम हैं, जहां वह जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
PM Modi says more than rs 2.5 lakh crore will be spent this year to make  fertilizers available | PM Kisan की 13वीं क‍िस्‍त से पहले पीएम मोदी ने की  बड़ी घोषणा,
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार को इंडोनेशियाई शहर बाली के लिए रवाना होंगे।उन्होंने बताया कि मोदी विश्व के लगभग 10 नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और इंडोनेशिया में प्रवासी भारतीय से जुड़ने के लिए एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 
पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज़, रोज 2-3 किलो गाली खाता हूं जो न्यूट्रिशन बन  जाती है- प्रेस रिव्यू - BBC News हिंदी
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री का बाली का ‘व्यस्त और सार्थक’ दौरा होगा। इससे पहले विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया था कि मोदी बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के तीन प्रमुख सत्रों- खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल परिवर्तन और स्वास्थ्य– में भाग लेंगे। क्वात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी और अन्य नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, पर्यावरण, डिजिटल परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी हिस्सा लेंगे।

Desk Team