Maharashtra: मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ी सड़क दुर्घटना, कार की ट्रक से भीषण टक्कर, 4 की मौत

Summary :

घटना को लेकर खोपोली थाने के एक अधिकारी ने कहा, “कार पुणे से मुंबई जा रही थी जब उसने 12 बजे के आसपास ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जब टक्कर हुई तो कार में नौ लोग सवार थे।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खोपोली के पास मुंबी-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कार ने ट्रक को पीछे से कथित तौर से टक्कर मार दी। जिसके चलते पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य चार लोग घायल हो गए। इस बात की जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को पूर्ण रूप से साझा की है। पुलिस के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा ढेकू गांव के पास तकरीबन आधी रात को हुआ है। 
मौके पर ही चार लोगों की मौत
महाराष्ट्र में भीषण हादसा, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 2 कारों की जोरदार टक्कर;  5 लोगों की दर्दनाक मौत - road accident on mumbai pune expressway 5 people  died in car collision ...
घटना को लेकर खोपोली थाने के एक अधिकारी ने कहा, “कार पुणे से मुंबई जा रही थी जब उसने 12 बजे के आसपास ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जब टक्कर हुई तो  कार में नौ लोग सवार थे। टक्कर इतनी भयानक थी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।” उन्होंने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाली सभी पुरुष हैं, जबकि चार घायलों में एक महिला भी शामिल है।
सड़क दुर्घटना को लेकर पुलिस ने कहा
आपको बता दें कि एक्सीडेंट को लेकर पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हो गया है कि कार तेज ऱफ्तार से चल रही थी जिसके चलते चालक ने नियत्रंण खो दिया और कार ट्रक से टकरा गिरी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में मौजूद चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य लोग भी घायल हो गए है। पुलिस इस मामले की कार्रवाई कर रही है। 

Desk Team