महाराष्ट्र के पालघर जिले में चार बार भूकंप आने के बाद एक मकान के ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पालघर आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि लगातार भूकंप आने से लोग घबरा गए हैं और वे जिले में बार बार हो रही इस प्रकार की दुर्घटनाओं को लेकर चिंतित हैं।
उन्होंने बताया कि दहानू और तलसारी तालुकों में देर रात एक बजकर तीन मिनट पर 3.8 और देर रात सवा एक बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। कदम ने बताया कि इस बीच दहानू, तलसारी और बोइसर में देर रात एक बजकर तीन मिनट से रात सवा एक बजे के बीच 2.9 और 2.8 तीव्रता के दो और भूकंप आए।
लोकसभा में आज पेश होगा तीन तलाक बिल, BJP ने जारी किया व्हिप
ठाणे जिले में क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन कोष के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि दहानू के वासवलापाडा में एक मकान के ढह जाने से रिश्या मेघवले (55) की मौत हो गई। विवेकानंद कदम ने बताया कि पालघर में बुधवार को भी 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था। उन्होंने बताया कि बुधवार से जिले में सात बार भूकंप आ चुका है।
विवेकानंद ने बताया कि सभी भूकंपों का केंद्र डुंडलवाड़ी गांव में करीब 10 किलोमीटर गहराई में था। अधिकारी ने बताया कि भूकंप आने के दौरान बारिश होने के कारण लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में दिक्कत हुई। दहानू में पिछले साल नवंबर से इस प्रकार के भूकंप आ रहे हैं। इनमें से अधिकतर का केंद्र डुंडलवाड़ी गांव में था।


Download Android App
Download iOS App



