महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बता दें राज्य परिवहन की एक बस ने एक ट्रैक्टर और एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।घटना की जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
- अहमदनगर में बस ने ट्रैक्टर और कार को टक्कर मारी
- इस घटना में हुई 6 लोगों की मौत
- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी
गन्ने उतारने के लिए दूसरा ट्रैक्टर लाया गया
सूत्रों के मुताबिक, यह घटना देर रात करीब ढाई बजे पारनेर तहसील में हुई यहां अहमदनगर-कल्याण रोड पर धवलीपुरी फाटा के पास गन्ना ले जा रहा एक ट्रैक्टर पलट गया था। इसके बाद उससे गन्ना उतारने के लिए दूसरा ट्रैक्टर मौके पर लाया गया। उन्होंने बताया कि गन्ना ले जा रहा एक ट्रैक्टर पलट गया था और उससे गन्ने उतारने के लिए दूसरा ट्रैक्टर लाया गया।पारनेर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक कार का ड्राइवर भी वाहन रोक कर सामान उतारने के काम में लोगों की मदद कर रहा था।
कुछ मजदूरों सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
अधिकारी ने कहा, ‘‘इसी दौरान जैसे ही ट्रैक्टर सड़क पर मुड़ा, वहां विपरीत दिशा से आ रही राज्य परिवहन की एक बस ने ट्रैक्टर और कार को टक्कर मार दी। हादसे में कुछ मजदूरों सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’’उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया
यह घटना इतनी भयावह थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App





