महाराष्ट्र के नवेगांव नागजीरा टाइगर रिजर्व (एनएनटीआर) ने संरक्षित वन क्षेत्र में तीन और बाघों को चरणबद्ध तरीके से स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दो बाघों को एनएनटीआर में स्थानांतरित किये जाने के लगभग सात महीने बाद यह तैयारी की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि ब्रह्मपुरी रेंज में बाघों की अधिक संख्या को देखते हुए, राज्य सरकार ने कुछ बाघों को अन्य अभयारण्यों में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया है, जहां उनकी संख्या कम है। इसके बाद ब्रह्मपुर से एनएनटीआर में पांच बाघों को स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई। एनएनटीआर राज्य के गोंदिया और भंडारा जिलों में फैला हुआ है।
राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने 20 मई को बाघ स्थानांतरण कार्यक्रम के के तौर पर चंद्रपुर की दो बाघिनों को एनएनटीआर में औपचारिक रूप से छोड़ा था। एनएनटीआर के उप क्षेत्र निदेशक पवन जेफ ने कहा कि उन्होंने अभयारण्य में शेष तीन बाघों को चरणबद्ध तरीके से स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू कर दी है और अब इसके लिए स्थान की पहचान की जा रही है।
Maharashtra: NNTR में तीन और बाघों को स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू
Summary :
महाराष्ट्र के नवेगांव नागजीरा टाइगर रिजर्व (एनएनटीआर) ने संरक्षित वन क्षेत्र में तीन और बाघों को चरणबद्ध तरीके से स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो बाघों को एनएनटीआर में स्थानांतरित किये जाने के लगभग सात महीने बाद यह तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि ब्रह्मपुरी रेंज में बाघों की अधिक संख्या को देखते हुए, राज्य सरकार ने कुछ बाघों को अन्य अभयारण्यों में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया है, जहां उनकी संख्या कम है। इसके बाद ब्रह्मपुर से एनएनटीआर में पांच बाघों को स्थानांतरित…


Download Android App
Download iOS App



