महाराष्ट्र (Maharashtra) में नयी सरकार के गठन के बावजूद सियासी संकट थमा नहीं है। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के साथ इस समय शिवसेना (Shiv Sena) के 15 विधायक हैं, जिसमें से 14 विधायकों की सदस्यता खतरे में हैं। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने शायराना अंदाज में ट्वीट कर सख्त लहजे में विरोधियों से निपटने का इशारा किया है। उन्होंने कहा कि सांप के डर से जंगल नहीं छोड़ा करते।
संजय राउत ने अपने ट्वीट में लिखा, “फन कुचलने का हूनर भीं सिखिए..सांप के खौफ से जंगल नहीं छोडा करते…जय महाराष्ट्र!!” बता दें कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को रामदास कदम और आनंदराव अडसुल समेत कई नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। इन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए पार्टी से बाहर निकाला गया है।
फन कुचलने का हूनर भीं सिखिए..
सांप के खौफ से जंगल नहीं
छोडा करते…
जय महाराष्ट्र!! pic.twitter.com/iodrsKNfmF— Sanjay Raut (@rautsanjay61) July 18, 2022
गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना दो गुटों में बंट गई है जिसमें पहला गुट उद्धव ठाकरे का है और दूसरा गुट एकनाथ शिंदे का है। अब एकनाथ शिंदे गुट ने शिवसेना पर दावा ठोकना शुरू कर दिया है। शिवसेना के विधायकों के दो गुट में बंटने के बाद शिवसेना के सांसद भी दो गुटों में बंट रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



