महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार सुबह हुए एक हादसे में 2 लोगों की मौत और गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर के राबोदी इलाके में चार मंजिला आवासीय इमारत की सिल्ली ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। महानगरपालिका के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
ठाणे महानगरपालिका के उपायुक्त अशोक बरपुले ने बताया कि राबोदी इलाके में स्थित खत्री अपार्टमेंट के ‘सी-विंग’ की तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट की सिल्ली सुबह छह बजे टूटकर ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरी। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद, स्थानीय दमकलकर्मी और ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे तीन लोगों को बाहर निकाला गया ।
बरपुले ने बताया कि तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की इलाज के दौरान मौत हो गई।महानगरपालिका के आपदा नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान रमीज शेख (32) और गोस तंबोली (38) के तौर पर हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि अन्य घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बरपूले ने बताया कि राबोली स्थित आवासीय परिसर में कुल 73 फ्लैट हैं। साथ ही बताया कि घटना के बाद वहां 24 मकानों में रहने वाले सभी निवासियों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।
महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि घटना के बाद 25 साल पुरानी इमारत के ‘सी-विंग’ को सील कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



