महाराष्ट्र के मंत्री विजय वाडेट्टीवार ने संकेत दिए हैं कि राज्य सरकार चंद्रपुर सहित तीन जिलों में शराब पर लगे प्रतिबंध के फायदे और नुकसान का पता लगाने के लिए एक अध्ययन कर सकती है। एक अप्रैल 2015 में भाजपा सरकार ने चंद्रपुर में शराब पर प्रतिबंध लगा दिया था।
वर्धा और गढ़चिरौली में शराब की बिक्री और सेवन पर पहले ही प्रतिबंध लगा था। जिले के अभिभावक मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद बृहस्पतिवार को चंद्रपुर की अपने पहले दौरे पर वाडेट्टीवार ने कहा कि सरकार विदर्भ क्षेत्र में स्थित पूरे जिले के विकास के लिए एक कार्य योजना तैयार करेगी।
CAA के विरोध प्रदर्शन में जामा मस्जिद पहुंचे चंद्रशेखर, समर्थकों के साथ मिलकर पढ़ी संविधान प्रस्तावना
चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी से विधायक ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन से लगभग 46 देशों को राजस्व प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए राज्य सरकार नई रणनीति बनाएगी और चंद्रपुर में आने वाले विदेशी पर्यटकों को बीयर मुहैया कराने पर भी विचार करेगी।
इस जिले में तादोबा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है और बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं लेकिन विदेशी पर्यटक चंद्रपुर नहीं आते क्योंकि यहां शराबबंदी है। उन्होंने कहा,‘‘वर्धा,गढ़चिरौली और चंद्रपुर में शराब पर लगे प्रतिबंध के फायदे और नुकसान का आकलन करना जरूरी है।’’


Download Android App
Download iOS App



