महाराष्ट्र के विकास में कई सालों से बाधा बनी कई योजनाओं को जांच-पड़ताल करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट किया कि राज्य में 2.5 सालों से मैट्रों और अन्य परियाजनाओं पर काला ग्रहण लगा हुआ था लेकिन मैंने रविवार को फिर इन शुभ योजनाओं को ग्रीन सिग्नल दे दिया हैं। जिससे की राज्य में विकास की गति 5G की स्पीड से दौड़ने लगेगी।
हम बोलते नहीं करके दिखाते है- एकनाथ शिंदे
शिंदे ने कहा, ‘‘हम मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में बैठकर फैसले नहीं लेते, हम मौके पर फैसले लेते हैं। हमारी सरकार ने नकारात्मकता को हटाया और राज्य में सकारात्मकता लेकर आई है। इससे जनता में नव चेतना आई है।’’ शिंदे ने कहा कि इस साल जून के अंत में सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने हजारों फाइल को मंजूरी दी है।

वेदांता-फॉक्सकॉन संयंत्र के महाराष्ट्र के बजाय गुजरात में स्थापित होने के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ क्या हुआ अगर एक उद्योग राज्य से बाहर चला गया, हम इससे बेहतर विकल्प लाएंगे।’’ शिंदे ने मथाडी नेता दिवंगत अन्नासाहेब पाटिल की याद में नवी मुंबई में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम यहां सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सत्य के लिए हैं। हमारी ‘डबल इंजन’ वाली सरकार है, जिससे विरोधी डर गए हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



