मलिक ने वानखेड़े पर फिर साधा निशाना, पत्नी की बहन पर लगाए ड्रग्स रैकेट से जुड़े होने के आरोप

Summary :

नवाब मलिक ने ट्वीट कर कहा कि “समीर दाऊद वानखेड़े क्या आपकी साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर ड्रग्स के धंधे में शामिल थी थीं? आपको जवाब देना चाहिए क्योंकि उनका केस पुणे कोर्ट में अभी लंबित है। यह रहा उसका सबूत।”

पिछले महीने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई क्षेत्र के निदेशक के नेतृत्व में एक क्रूज पोत पर की गई छापेमारी के बाद अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था और पोत से कथित तौर पर मादक पदार्थ बरामद किया गया था। जिसके बाद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक लगातार वानखेड़े पर निशाना साध रहे हैं और कई तरह के आरोप भी लगा रहे हैं। इस बीच मलिक ने वानखेड़े से सोमवार को पूछा कि क्या उनकी पत्नी की बहन ड्रग्स के काले धंधे से जुड़ी थीं? वहीं इस गंभीर आरोप पर समीर वानखेड़े ने पलटवार करते हुए खुलकर सफाई भी दी है।

नवाब मलिक ने ट्वीट कर कहा कि “समीर दाऊद वानखेड़े क्या आपकी साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर ड्रग्स के धंधे में शामिल थी थीं? आपको जवाब देना चाहिए क्योंकि उनका केस पुणे कोर्ट में अभी लंबित है। यह रहा उसका सबूत।” मंत्री ने अपने ट्वीट के साथ कुछ स्क्रीनशॉट भी सांझा किया किए हैं, जिसमें एक केस का जिक्र है। वहीं ट्वीटर पर दावा किया जा रहा है कि हर्षदा रेडकर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर की बहन हैं।

वहीं इस आरोप के बाद एनसीबी अफसर ने सफाई देते हुए कहा कि यह केस साल 2008 का है और वह उस वक्त एनसीबी का हिस्सा भी नहीं थे। उन्होंने कहा कि  उनकी शादी क्रांति रेडकर से साल 2017 में हुई है, इसलिए हर्षदा के मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
बता दें कि क्रूज ड्रग केस को लेकर मलिक ने कई बार कहा है कि मादक पदार्थ जब्ती का यह मामला ‘‘फर्जी’’ है और उन्होंने वानखेड़े के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने रविवार को दावा किया कि वानखेड़े ने ओशिवारा में एक कब्रिस्तान में भारतीय से मुलाकात की थी। मलिक ने कहा, ‘‘लेकिन वह (वानखेड़े) खुशकिस्मत थे कि हमें इस मुलाकात का वीडियो फुटेज नहीं मिला क्योंकि पुलिस का सीसीटीवी काम नहीं कर रहा था। इसलिए डर के कारण वानखेड़े ने गलत शिकायत दर्ज कराई कि उनका पीछा किया गया था।’’

Desk Team