गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। शाम पांच बजे तक गुजरात में प्रचार खत्म हो जाएगा। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन गुजरात पहुंचे इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कस रहे थे। लेकिन वो अपने ही जाल में फंस गए हैं। बता दें खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान से घमासान मच गया है। दरअसल गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने पीएम मोदी के चेहरे पर बीजेपी के वोट मांगने को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मोदी हर चुनाव में दिख जाते हैं। क्या उनके रावण की तरह 100 सिर हैं? खरगे के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बता दें गुजरात के अहमदाबाद में एक रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘बीजेपी नगरपालिका तक के चुनाव में कहती है मोदी को वोट दो… क्या मोदी यहां काम करने आएंगे। पीएम हर वक्त अपनी ही बात करते हैं..आप किसी को मत देखो मोदी को देख कर वोट दो। तुम्हारी सूरत कितनी बार देखना। कॉरपोरेशन में भी तुम्हारी सूरत देखना, एमएलए के इलेक्शन में भी तुम्हारी सूरत देखना, एमपी इलेक्शन में भी तुम्हारी सूरत देखना… हर जगह..आपके रावण के जैसे 100 चेहरे हैं क्या?
खरगे के बयान पर बीजेपी का पलटवार
खरगे के बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है। खरगे के बयान के बाद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा पीएम मोदी को रावण कहना घोर अपमान है। मल्लिकार्जुन खरगे ने पूरे गुजरात का अपमान किया है। यह कथन सिर्फ खरगे नहीं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हैं। सोनिया के कहने पर पीएम का अपमान किया गया है। सोनिया ने मोदी को मौत का सौदागर कहा था। मिस्त्री ने मोदी को औकात दिखाने की बात कही थी। पीएम मोदी ने आतंकवाद को औकात दिखाई है।
PM मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कसा तंज कहा, आपके रावण के जैसे 100 सिर हैं क्या?
Summary :
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। शाम पांच बजे तक गुजरात में प्रचार खत्म हो जाएगा। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन गुजरात पहुंचे इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कस रहे थे।लेकिन वो अपने ही जाल में फंस गए हैं। बता दें खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान से घमासान मच गया है।


Download Android App
Download iOS App



