पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को लोगों से अपील की कि वे भारत को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए साथ मिल कर काम करें। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में सात साल पहले इसी दिन हुए निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, “दिल्ली में हुए भयावह सामूहिक बलात्कार कांड को आज सात साल हो गए। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। महिलाओं के लिए इस देश को बेहतर बनाने के लिए हमें साथ काम करना होगा। महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को न कहें।”

गौरतलब है कि दक्षिणी दिल्ली में छह लोगों ने 23 वर्षीय एक छात्रा से वर्ष 2012 में 16 और 17 दिसम्बर की दरम्यानी रात में एक चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया था। सड़क पर फेंके जाने से पहले उस पर गंभीर रूप से हमला किया गया था और 29 दिसम्बर को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



