कोलकाता : चुनाव आयोग की ओर से संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करके पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार समाप्ति की घोषणा के परिप्रेक्ष्य में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) का अपने प्रति समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।
सुश्री बनर्जी ने ट्वीट किया,‘‘ बंगाल की जनता के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए मायावती, अखिलेश यादव, कांग्रेस तथा अन्य का आभार और धन्यवाद।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ चुनाव आयोग ने भाजपा के निर्देश पर पक्षपातपूर्ण निर्णय लेकर लोकतंत्र पर हमला किया है। जनता इसका माकूल जवाब देगी।’’
‘गुरू घंटाल’ अय्यर ने PM के लिए अपशब्द कहे, लेकिन चुप रहे राहुल : अमित शाह
बसपा प्रमुख मायावती ने कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हिंसा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी और भाजपा पर हमला बोलते हुए चुनाव आयोग द्वारा राज्य में 19 घंटे पहले ही प्रचार समाप्त किये जाने की घोषणा पर सवाल उठाया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाओं की वास्तविकता से पूरा देश वाकिफ है। उन्होंने कहा, ‘‘ केंद, सरकार की विफलता की ओर से जनता का ध्यान हटाने के लिए कोलकाता की हिंसा के लिए भाजपा और आरएसएस जिम्मेदार है।


Download Android App
Download iOS App




