पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी (एमओसी) में बच्चों को कथित रूप से बेचे जाने संबंधी रिपोर्टों के जरिए मदर टेरेसा की छवि धूमिल करने के कथित प्रयासों की गुरुवार को तीखी आलोचना की।
ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सिस्टरों की छवि‘धूमिल’करने के‘दुर्भावनापूर्ण प्रयास’किये जा रहे हैं।
उन्होंने लिखा, ‘ मदर टेरेसा ने खुद मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की थी और अब उन्हें भी नहीं छोड़ जा रहा है। उनकी छवि को धूमिल करने के दुर्भावनापूर्ण प्रयास किये जा रहे हैं। सिस्टरों को निशाना बनाया जा रहा है।
भाजपा किसी को भी बख्शना नहीं चाहती। यह अति निंदनीय है। एमओसी को सर्वाधिक गरीबों के लिए काम करने दें।’
गौरतलब है कि एमओसी का मुख्यालय कोलकाता में है। बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने वर्ष 2014 में एमओसी की रांची शाखा में बच्चों की तस्करी किये जाने का मामला उठाया था। फिलहाल बच्चा बेचने के मामले को लेकर चैरिटेबल संस्था एमओसी जांच के दायरे में है।


Download Android App
Download iOS App



