ममता बनर्जी ने टी स्टॉल पर बनाई चाय, वीडियो शेयर कर लिखा-छोटे काम देते हैं सुकून

Summary :

ममता बनर्जी अपने कार्यकर्ताओ के साथ दीघा के पास स्थित एक गांव दत्तापुर पहुंची। उन्होंने सड़क किनारे की एक चाय की स्टॉल पर पर जाकर लोगों के लिए चाय बनाई बल्कि लोगों को परोस कर भी दी।

देश में दीदी के नाम से मशहूर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दौरा किया। इस दौरान वहा पर मौजूद स्थानीय लोगों को सीएम का एक अनोखा रूप देखने को मिला। दरअसल, ममता बनर्जी अपने कार्यकर्ताओ के साथ दीघा के पास स्थित एक गांव दत्तापुर पहुंची।जिसके बाद उन्होंने सड़क किनारे की एक चाय की स्टॉल पर जाकर न केवल लोगों के लिए चाय बनाई बल्कि लोगों को परोस कर भी दी।
इसके बाद ममता ने लोगों के साथ बैठकर अपने द्वारा बनाई हुई चाय का लुत्फ़ भी उठाया। मुख्यमंत्री ममता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘कभी-कभी जीवन में छोटी खुशियां हमें खुश कर सकती हैं। अच्छी चाय बनाना और परोसना इनमें से एक है।’

इस वीडियो में ममता बनर्जी स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर रही हैं। उन्होंने आगे लिखा कुछ समय दीघा के दत्तापुर गांव के लोगों के साथ बातचीत करते हुए।

आपको बता दें कि टीएमसी प्रमुख ममता ने लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए और साथ ही उसे हल करने के लिए एक बोलो’ हेल्पलाइन शुरू की है। जिससे लोग राज्य सरकार के साथ जुड़ सके।

Desk Team