पंजाब बाढ़: रेस्क्यू अभियान में सेना के साथ जुटी Khalsa Aid, मदद के लिए 1.3 करोड़ रूपए दिए

Summary :

पंजाब में लगातार बारिश हो रही है साथ ही भाखड़ा नांगल बांध का पानी भी छोड़ा गया है जिसके बाद पंजाब में बाढ़ आ गई।

पंजाब में लगातार बारिश हो रही है साथ ही भाखड़ा नांगल बांध का पानी भी छोड़ा गया है जिसके बाद पंजाब में बाढ़ आ गई। खबरों की मानें तो पंजाब में बाढ़ की स्थित 40 सालों के बाद आई है। पंजाब में बाढ़ से लोगों को सेना और एनडीआरएफ की टीमें बचा रही हैं। 
वहीं दूसरी तरफ जानी-मानी खालसा ऐड इंटरनेशनल संस्‍था भी पंजाब में लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए आगे आई है। लोगों को राहत सामग्री और बचाने में जुटी हुई है। पंजाब के जिन इलाकों में बाढ़ आई है वहां पर इस संस्‍था के लोग पहुंच गए है और अपनी हर संभव मदद लोगों के लिए कर रहे हैं। 
संस्‍था ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने लिखा है, 1.3 करोड़ रुपए बाढ़ में जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए दिए जा चुके हैं। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जो लोग फंसे हुए हैं उन्हें संस्‍था के अपने सेवक बचाने की कोशिश  कर रहे हैं। वहीं बाढ़ से परेशान लोगों को खाना और दूसरी राहत सामग्री पहुंचाने का काम संस्‍था के लोग करने में लगे हुए हैं। 

पंजाब के लिए लोगों से खुलकर खालसा ऐड इंटरनेशनल ने दान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है, मैं आपके ये गारंटी देता हूं के पंजाब के लिए दान किए गए सभी पैसे पंजाब के ही खर्च किए जाएंगे। खालसा ऐड को दिया गया दान पंजाब को फिर से पटरी में लाने में मदद करेगा। कृपया दान कर हमारी मदद करते रहें। 

Desk Team