ममता बनर्जी ने भाजपा को बताया ‘धोखेबाज’ पार्टी, कहा- गृह मंत्री ने बंगाल में बनाया झूठ का पुलिंदा

Summary :

ममता बनर्जी ने कहा कि “भाजपा एक ‘धोखाबाज़’ पार्टी है, राजनीति के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। हम सीएए का विरोध कर रहे हैं क्योंकि यह कानून के रूप में पारित किया गया था … वे (भाजपा) नागरिकों के भाग्य का फैसला नहीं कर सकते हैं, उन्हें अपने भाग्य का फैसला करने दें। हम सीएए, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में हैं।”

पश्चिम बंगाल में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा के चुनाव होने हैं। आगामी चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सरगर्मियां तेज है। बीजेपी और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में ‘कोई विकास नहीं’ होने के आरोपों पर अमित शाह से कहा कि ‘आप गृह मंत्री हैं आपको झूठ बोलना शोभा नहीं देता।’
उन्होंने कहा कि “मैं 28 दिसंबर को एक प्रशासनिक बैठक के लिए बीरभूम जा रही हूं। मैं 29 दिसंबर को एक रैली भी करूंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि “भाजपा एक ‘धोखेबाज’ पार्टी है, राजनीति के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। हम सीएए का विरोध कर रहे हैं क्योंकि यह कानून के रूप में पारित किया गया था … वे (भाजपा) नागरिकों के भाग्य का फैसला नहीं कर सकते हैं, उन्हें अपने भाग्य का फैसला करने दें। हम सीएए, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में हैं।”
उन्होंने कहा कि ” गृह मंत्री अमित शाह ने कल झूठ का पुलिंदा बनाया है। उन्होंने दावा किया कि हमारा राज्य उद्योग में ‘शून्य’ है, लेकिन हम एमएसएमई क्षेत्र में नंबर एक हैं। उन्होंने दावा किया कि हम ग्रामीण सड़कों का निर्माण नहीं कर सकते, लेकिन हम उसमें भी नंबर एक हैं। यह भारत सरकार की जानकारी है।”

अमित शाह ने ममता पर साधा निशाना, कहा- राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने में रही विफल

Desk Team