केंद्र सरकार के खिलाफ राज्य प्रति भेदभावपूर्ण व्यवहार के विरोध में धरना प्रदर्शन करेगी ममता बनर्जी

Summary :

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वह अपने राज्य के प्रति केंद्र सरकार के कथित भेदभावपूर्ण व्यवहार के विरोध में 29 मार्च से कोलकाता में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगी।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वह अपने राज्य के प्रति  केंद्र सरकार के कथित भेदभावपूर्ण व्यवहार के विरोध में 29 मार्च से कोलकाता में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगी। ममता ने दावा किया कि केंद्र ने मनरेगा परियोजना और आवास तथा सड़क विभागों की अन्य पहलों के लिए धन जारी नहीं किया है।
ओडिशा के दौरे पर जाने से पहले करेगी प्रदर्शन
ओडिशा की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले उन्होंने दमदम हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है जिसे केंद्र से कुछ भी नहीं मिला है। इसने हमें हमारा बकाया पैसा नहीं दिया है। इस साल के केंद्रीय बजट में भी हमारे राज्य के लिए कुछ नहीं था।
डॉ बी. आर. आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर होगा प्रदर्शन
उन्होंने कहा, इसलिए, मैं मुख्यमंत्री के रूप में, बंगाल के प्रति केंद्र के भेदभाव के विरोध में, 29 मार्च से कोलकाता में डॉ बी. आर. आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरना प्रदर्शन करूंगी और इसे 30 मार्च की शाम तक जारी रखूंगी। बनर्जी ने कहा कि तटीय राज्य की अपनी यात्रा के दौरान वह ओडिशा के अपने समकक्ष नवीन पटनायक के साथ शिष्टाचार मुलाकात करेंगी।

Desk Team