पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने आम लोगों तक पहुंच बनाने और उनकी शिकायतों के निपटारे के लिए सोमवार को पार्टी के हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट का शुभारंभ किया। ममता ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरे राज्य में लोगों के बीच जाएंगे और उनकी शिकायतें सुनेंगे।
ममता ने तृणमूल कांग्रेस के विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘लोग हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट के जरिए सीधे हमसे जुड़कर अपने मुद्दों पर बात कर सकते हैं। हम उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे।’
राहुल का कटाक्ष- अगर बलात्कार का आरोपी भाजपा विधायक हो तो सवाल मत पूछिए
ममता ने कहा, ‘अगले सौ दिनों में पार्टी के एक हजार से अधिक नेता और कार्यकर्ता राज्य के 10 हजार गांवों में जाएंगे और स्थानीय लोगों के साथ समय बिताकर उनकी शिकायतों का निपटारा करने का प्रयास करेंगे।’ पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं।


Download Android App
Download iOS App



