देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार को कहा कि एक अगस्त से सभी मियादी जमा पर ब्याज दर घटा दी जाएगी। एसबीआई ने कहा कि गिरते ब्याज दर और अधिशेष तरलता के परिदृश्य के अनुसार, खुदरा मियादी जमा (दो करोड़ रुपये से कम) और बल्क मियादी जमा (दो करोड़ रुपये और इससे ऊपर) पर ब्याज दर को पुनर्व्यवस्थित किया जाएगा।
बैंक ने एक बयान में कहा है, “लंबी अवधि की मियादी जमा के लिए खुदरा खंड में 20 आधार अंकों तक की कटौती होगी और बल्क खंड में 35 आधार अंकों तक की कटौती होगी।” एसबीआई ने कहा है, “छोटी अवधि (179 दिनों तक) के मियादी जमा पर ब्याज दरों में 50-75 आधार अंकों की कटौती की गई है। पूरा विवरण बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।”


Download Android App
Download iOS App



