कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने मातृभाषा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। अंतररष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शहीदों को पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि दी जा रही है ।

ममता ने बांग्ला में ट्वीट किया, ‘‘आज 21 फरवरी है । यह पूरे बंगाल में उन लोगों को श्रद्धांजलि देने का दिन है जिन्होंने अपनी मातृभाषा के लिए अपना बलिदान दिया है । उन सभी शहदों को मेरी श्रद्धांजलि ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपनी मातृभाषा के साथ साथ सभी भाषाओं से प्रेम है ।’’


Download Android App
Download iOS App



