मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन! एक हफ्ते में 7 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

Summary :

Manipur 7 Militants Arrested: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। 1 फरवरी से 7 फरवरी के बीच भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने मिलकर राज्य के कई जिलों में संयुक्त अभियान चलाया। ये सभी ऑपरेशन स्पीयर कॉर्प्स के अंतर्गत सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए। इन अभियानों के दौरान अलग-अलग उग्रवादी संगठनों से जुड़े कुल 7 सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 18 हथियार, बड़ी संख्या में विस्फोटक और अन्य युद्ध सामग्री भी बरामद की गई। Manipur 7 Militants Arrested: 1 फरवरी: मायांग इंफाल से…

Manipur 7 Militants Arrested: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। 1 फरवरी से 7 फरवरी के बीच भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने मिलकर राज्य के कई जिलों में संयुक्त अभियान चलाया। ये सभी ऑपरेशन स्पीयर कॉर्प्स के अंतर्गत सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए।

इन अभियानों के दौरान अलग-अलग उग्रवादी संगठनों से जुड़े कुल 7 सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 18 हथियार, बड़ी संख्या में विस्फोटक और अन्य युद्ध सामग्री भी बरामद की गई।

Manipur 7 Militants Arrested (Image- S-M)
Manipur 7 Militants Arrested (Image- S-M)

Manipur 7 Militants Arrested: 1 फरवरी: मायांग इंफाल से उग्रवादी की गिरफ्तारी

सबसे पहली कार्रवाई 1 फरवरी को की गई। असम राइफल्स और थौबल पुलिस कमांडो ने इंफाल पश्चिम जिले के मायांग इंफाल इलाके में संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान कांगलेई यावोल कन्ना लुप संगठन के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुआ।

Manipur Crime News: 2 फरवरी: उग्रवादी ठिकाने का भंडाफोड़, IED बरामद

2 फरवरी को सुरक्षाबलों ने टोंगलहांग गांव के पास एक छिपे हुए उग्रवादी ठिकाने का पता लगाया। यहां से एके-47 राइफल, दो पिस्तौल, दो सिंगल बैरल राइफल, तीन रेडियो सेट और 18 आईईडी बरामद किए गए। सुरक्षा कारणों से सभी आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसी दिन काकवा और लाम्बल इलाकों में अलग-अलग अभियानों के दौरान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के दो सक्रिय कैडरों को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पहचान से जुड़े दस्तावेज मिले।

Manipur 7 Militants Arrested (Image- S-M)
Manipur 7 Militants Arrested (Image- S-M)

Manipur News Today: 3 फरवरी: हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

3 फरवरी को लोकटक झील के पास फुबाला गांव के पूर्वी इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। यहां से 9 एमएम कार्बाइन, पिस्तौल, .32 बोर पिस्तौल, राइफल ग्रेनेड, लाथोड बम, जिंदा कारतूस और स्नाइपर स्कोप बरामद हुए। उसी दिन इंफाल पश्चिम के लाम्बल क्षेत्र से एक बोल्ट-एक्शन राइफल, सात पिस्तौल, 64 जिंदा कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड भी जब्त किया गया।

भारत-म्यांमार सीमा पर घात की कोशिश नाकाम

3 फरवरी को ही तेंगनौपाल जिले के टी’मिनौ क्षेत्र में भारत-म्यांमार सीमा के पास उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर घात लगाने की कोशिश की। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद इलाके की तलाशी ली गई, जिसमें एक एके-56 राइफल, एक एम4 राइफल और गोला-बारूद बरामद हुआ।

Manipur 7 Militants Arrested (Image- S-M)
Manipur 7 Militants Arrested (Image- S-M)

5 से 7 फरवरी: लगातार गिरफ्तारियां

5 फरवरी को इंफाल पूर्व के पुंगडोंगबाम इलाके से पीआरईपीएके (प्रोग्रेसिव) संगठन के एक सदस्य को पकड़ा गया। 6 फरवरी को सिंगजामेई क्षेत्र से यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया गया।

7 फरवरी को एंड्रो-वांगखेम-इरिलबुंग मार्ग से पीआरईपीएके के एक सदस्य और इंफाल पश्चिम के सेनजाम खुनौ इलाके से पीआरईपीएके (प्रोग्रेसिव) के एक अन्य कैडर को गिरफ्तार किया गया।

इनके पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुए। सुरक्षा बलों ने बताया कि ये सभी अभियान सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए। उनका कहना है कि मणिपुर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें: शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।