Akshay Kumar की आने वाली 5 बड़ी फिल्में, हॉरर से लेकर कॉमेडी तक बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल

Summary :

Akshay Kumar Upcoming Movies 2026: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने की तैयारी में हैं। साल 2026 और 2027 में उनकी कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए लाइन में हैं, जिनमें हॉरर, एक्शन और कॉमेडी का तगड़ा डोज देखने को मिलेगा। Akshay Kumar Upcoming Movies 2026: ‘भूत बंगला’ से डर और कॉमेडी का तड़का लंबे समय बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर साथ नजर आएगी। ‘भूत बंगला’ नाम की इस फिल्म में हॉरर और मनोरंजन का जबरदस्त मिश्रण होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये बताया जा…

Akshay Kumar Upcoming Movies 2026: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने की तैयारी में हैं। साल 2026 और 2027 में उनकी कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए लाइन में हैं, जिनमें हॉरर, एक्शन और कॉमेडी का तगड़ा डोज देखने को मिलेगा।

Akshay Kumar Upcoming Movies 2026: ‘भूत बंगला’ से डर और कॉमेडी का तड़का

Akshay Kumar Upcoming Movies 2026
Akshay Kumar Upcoming Movies 2026 ( Source : Social Media )

लंबे समय बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर साथ नजर आएगी। ‘भूत बंगला’ नाम की इस फिल्म में हॉरर और मनोरंजन का जबरदस्त मिश्रण होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और इसे अप्रैल 2026 में रिलीज करने की तैयारी है।

Akshay Kumar latest News: ‘वेलकम टू द जंगल’ में सितारों की फौज

Akshay Kumar latest News
Akshay Kumar latest News ( Source : Social Media )

कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी अक्षय कुमार की बड़ी रिलीज मानी जा रही है। इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आएंगे और इसे जून 2026 में सिनेमाघरों में लाने की योजना है। फिल्म का बजट भी काफी बड़ा बताया जा रहा है।

Akshay Kumar Hit Movies:  ‘हैवान’ में दिखेगा गंभीर किरदार

Akshay Kumar Hit Movies
Akshay Kumar Hit Movies ( Source : Social Media )

अक्षय कुमार की एक और चर्चित फिल्म ‘हैवान’ पर भी काम चल रहा है। यह फिल्म साउथ की सुपरहिट मूवी का हिंदी रीमेक बताई जा रही है। खबर है कि इस फिल्म में सैफ अली खान भी अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं।

Akshay Kumar Comedy Films: ‘हेरा फेरी 3’ से लौटेगी हंसी की फ्रेंचाइजी

Akshay Kumar Comedy Films
Akshay Kumar Comedy Films ( Source: Social Media )

कॉमेडी की सबसे मशहूर फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ का तीसरा पार्ट भी चर्चा में है। फैंस को एक बार फिर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी देखने को मिल सकती है। हालांकि फिल्म पर काम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।

‘Golmaal 5 ’ में अक्षय कुमार की एंट्री?

Golmaal 5
Golmaal 5 ( Source : Social Media )

खबरें हैं कि ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म में अक्षय कुमार को भी खास रोल के लिए कास्ट किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस पर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Akshay Kumar New Movies: अक्षय कुमार के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

Akshay Kumar New Movies
Akshay Kumar New Movies ( Source : Social Media )

इन फिल्मों से साफ है कि आने वाले सालों में अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर लगातार नजर आने वाले हैं। अलग-अलग जॉनर की फिल्मों से वह एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम करने की तैयारी में हैं।

Read More: ‘Golmaal 5’ को लेकर फैली अफवाहों पर रोहित शेट्टी का बड़ा बयान, बोले- बिना वेरिफिकेशन खबरें न चलाएं वरना…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।