मेइती और आदिवासी समुदायों के बीच हालिया हिंसक संघर्ष के कारण बताया जा रहा है कि मणिपुर से 5,500 से अधिक लोग मिजोरम भाग कर चले गए है। और उन्होंने पड़ोसी राज्य के विभिन्न जिलों में शरण ली है।
वही बताया जा रहा है कि रविवार को मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह ने अपने 4 कैबिनेट मंत्रियों और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शारदा देवी के साथ अमित शाह से मुलाकात की।
खबरों के अनुसार , मिजोरम के अलग-अलग 6 जिलों में चिन-कुकी-मिजो समुदाय के कुल 5,600 से अधिक लोग अस्थायी राहत शिविरों में रह रहे हैं।
वही रविवार को अधिकारियों ने का ये कहना है आइजोल जिले में मौजूदा समय में विस्थापित लोगों की संख्या सबसे अधिक 2,000 के पार है, इसके बाद कोलासिब में 1,800 और सैतुअल में 1,750 से अधिक लोग हैं।
साथ ही मणिपुर के आदिवासी विधायकों की आदिवासियों के लिए अलग प्रशासन की मांग का मिजोरम के लोकसभा सदस्य सी लालरोसंगा ने समर्थन किया है।
वही, ये दावा भी करते कि आदिवासी लोग अब मणिपुर सरकार के अधीन नहीं रह सकते।
आपको बता दे कि मणिपुर में भाजपा सरकार को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि भाजपा के पांच सहित विभिन्न दलों के 10 आदिवासी विधायक अप्रत्यक्ष रूप से कुकी आदिवासियों के लिए एक अलग राज्य की मांग कर रहे हैं।
लगभग एक दशक से नागरिक समाज और गैर-सरकारी संगठनों के कुछ आदिवासी समर्थक वर्ग मणिपुर में रहने वाले आदिवासियों के लिए एक अलग राज्य की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को कुकी आदिवासियों के 10 निर्वाचित प्रतिनिधियों ने जातीय आधार पर पूर्वोत्तर राज्य के एक विभाजन को आगे बढ़ाते हुए इसी मांग को उठाया।
अलग राज्य की मांग अधिक महत्व रखती है, क्योंकि दस विधायकों में से दो मंत्री हैं और एक भाजपा मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के सलाहकार हैं।
बता दे कि दस विधायकों में लेतपाओ हाओकिप (टेंगनूपाल विधानसभा क्षेत्र), लेटजमांग हाओकिप (हेनग्लेप), नेचल किपजेन (कांगपोकपी), पाओलीनलाल हाओकिप (साइकोट), वुंगजागिन वाल्टे (थानलॉन), सभी भाजपा विधायक, नगुरसंग्लुर सनाटे (तिपाईमुख) और एल.एम. खौटे (चुराचंदपुर), दोनों जद-यू विधायक, किम्नेओ हाओकिप हंगशिंग (साइकुल) और चिनलुनथांग (सिंघाट), दोनों केपीए सदस्य, और निर्दलीय विधायक हाओखोलेट किपजेन (सैतु) शामिल हैं।
16 जिलों में से 10 में शामिल पहाड़ियों में राज्य का 90 प्रतिशत क्षेत्रफल और 10 प्रतिशत आबादी है, जबकि घाटी में 10 प्रतिशत भूमि है।
घाटी में हिंदू, गैर-आदिवासी मैतेई समुदाय हैं, जबकि पहाड़ियों में बड़े पैमाने पर ईसाई नागा और कुकी-जोमी समुदाय रहते हैं।
जानिए कौन हैं मैतेई ?
बहुसंख्यक मेइती अब अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणियों में आते हैं। मणिपुर में सरकार, चाहे कोई भी पार्टी सत्ता में आए, हमेशा मेइती का वर्चस्व रहा है।


Download Android App
Download iOS App



