Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने 15 घरों को जलाया, एक युवक को मारी गोली

Summary :

मणिपुर में हिंसा खत्म होने की बजाए बढ़ती जा रही है। बता दें एक बार फिर मणिपुर में हिंसा भड़क गई है। इम्फाल पश्चिम जिले में भीड़ ने 15 घरों में आग लगा दी और जमकर उत्पात मचाया। हिंसा के दौरान एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी गई। उसकी जांघ पर गोली लगी है।

मणिपुर में हिंसा खत्म होने की बजाए बढ़ती जा रही है। बता दें एक बार फिर मणिपुर में हिंसा भड़क गई है। इम्फाल पश्चिम जिले में भीड़ ने 15 घरों में आग लगा दी और जमकर उत्पात मचाया। हिंसा के दौरान एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी गई। उसकी जांघ पर गोली लगी है। उसे तुरंत क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है।
जवान पहुंचे और भीड़ पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला
दरसअल, यह घटना शनिवार शाम लैंगोल खेल गांव में हुई है। सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवान पहुंचे और भीड़ को हालात पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। रविवार सुबह स्थिति में सुधार हुआ, लेकिन प्रतिबंध जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि इम्फाल पूर्वी जिले के चेकोन इलाके में भी हिंसा की खबर मिली है। वहां शनिवार को एक बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान में आग लगा दी गई। 
क्वाक्टा इलाके से दो किमी से आगे तक केंद्रीय बलों ने बफर जोन बनाया
आपको बता दें, इससे पहले शुक्रवार की रात बिष्णुपुर जिले में मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। बाद में उपद्रवियों ने कुकी समुदाय के कई घरों में आग भी  लगा दी थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ लोग बफर जोन को पार करके मैतेई इलाकों में आए और उन्होंने मैतेई इलाकों में फायरिंग की। बिष्णुपुर जिले के  क्वाक्टा इलाके से दो किमी से आगे तक केंद्रीय बलों ने बफर जोन बनाया है।

Desk Team