नूंह : जिस होटल से शुरू की गई थी पत्थरबाजी, उसे बुलडोजर से किया गया जमींदोज

Summary :

हरियाणा में हुई हिंसा अब शांत नज़र आ रही है। पुलिस की मौजूदगी में अभी तक किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। ऐसे में बता दें कि सरकार का एक्शन जारी है।

हरियाणा में हुई हिंसा अब शांत नज़र आ रही है। पुलिस की मौजूदगी में अभी तक किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। ऐसे में बता दें कि सरकार का एक्शन जारी है। सरकार हरियाणा में भी योगी मॉडल अपनाती नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार  सरकार जिस होटल से पथराव शुरू हुआ था उसी होटल को गिराए की तैयारी कर चुकी है। जानकारी के अबधर पर 31 जुलाई को नूंह हिंसा के कुछ वीडियो और फुटेज सामने आए हैं।  

 सरकारी एजेंसियों ने उपद्रवियों की तलाश की शुरू 

आरोप है कि उन फुटेज में देखा गया कि मेडिकल चौक स्थित इस रेस्टोरेंट की छत से जुलूस पर पथराव शुरू हो गया। यहीं से नूंह में विवाद शुरू हुआ. रेस्टोरेंट की तीनों मंजिलों से पथराव भी किया गया। रेस्तरां के आसपास की इमारतों और दुकानों की छतों से भी पथराव किया गया। पुलिस बल और श्रद्धालुओं पर पथराव किया गया।  प्रशासन ने ऐसी इमारतों और दुकानों को भी ध्वस्त कर दिया है। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सरकारी एजेंसियां बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं। उनकी अवैध संपत्तियों को भी ध्वस्त किया जा रहा है। 

जिस होटल से पत्थरबाजी हुई थी उसको बुलडोजर से ढहा दिया गया  

साथ ही उन जगहों का भी पता लगाया जा रहा है जहां से पथराव की घटनाएं हुई हैं।  शनिवार को प्रशासन ने उस होटल को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है, जहां से हिंसा के दौरान पथराव हुआ था। अब तक 600 से ज्यादा अवैध निर्माण तोड़े जा चुके हैं। पूरे हरियाणा में करीब 104 एफआईआर दर्ज की गई हैं।  216 गिरफ्तारियां की गई हैं और 83 लोगों को हिरासत में लिया गया है।हरियाणा अधिकारियों ने शनिवार को तीसरे दिन हिंसा प्रभावित नूंह जिले में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है। इनमें से कुछ संपत्तियाँ उन लोगों की भी थीं जो कथित तौर पर हाल की झड़पों में शामिल थे। शनिवार को नूंह के सहारा फैमिली रेस्टोरेंट को भी जमींदोज कर दिया गया है। 

Desk Team