बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी बेशक आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें दुनिया में आज भी जिंदा है बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन अपने टैलेंट और फिल्मों के जरिए वह आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा है अपनी पत्नी के जाने के बाद बोनी कपूर भी उन्हें काफी याद करते हैं इसी के साथ अपनी पत्नी को लेकर उनका प्यार अक्सर सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट के जरिए दिखाई देता रहता है।

बता दे बोनी कपूर श्रीदेवी की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे वही श्रीदेवी भी बोनी कपूर से बहुत प्यार करती थी और इस प्यार में एक बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया था की बोनी कपूर के लिए वह दिन जिंदगी भर यादगार बन गया और आज उनके ना रहने पर भी बोनी कपूर उस दिन को याद करते हैं बता दे, पति के नाम का सिंदूर तो सभी पत्नियों अपनी मांग पर भर्ती है लेकिन शायद ही किसी ने अपनी पीठ पर अपने पति के नाम का सिंदूर लिखा हो, लेकिन ऐसा हुआ है वो भी एक्ट्रेस श्रीदेवी ने ऐसा किया।


बता दे,लखनऊ के सहारा में दुर्गा पूजा सेलिब्रेट करने साल 2012 में बोनी कपूर और श्रीदेवी पहुंचे थे तब श्रीदेवी ने अपनी पीठ पर सिंदूर से बोनी कपूर का नाम लिखा था बोनी कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीदेवी की यह पुरानी फोटो शेयर की थी जिसमें एक्ट्रेस अपनी पीठ पर सिंदूर लगाए हुए दिखाई दे रही है इस फोटो में उनकी पीठ पर सिंदूर से बोनी लिखा हुआ दिखाई दे रहा है यह फोटो दुर्गा पूजा में सिंदूर खेला के दौरान की है।बता दें, कि सिंदूर खेला के दौरान सभी शादीशुदा महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं और सिंदूर से खेलती है।

आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दे श्रीदेव 24 फरवरी2018 को दुबई के एक होटल में मृत पाई गई थी उनकी अचानक मौत ने बॉलीवुड जगत के सभी लोग यहां तक कि आम लोगों तक को सदमे में डाल दिया था श्रीदेवी ने बॉलीवुड में चांदनी, जुदाई नगीना, लाडला जैसी कई सुपर डुपर हिट फिल्मों में काम किया है और अपनी खास बॉलीवुड में जगह बनाई है इसी के साथ आखिरी बार श्रीदेवी को इंग्लिश में इंग्लिश फिल्म में देखा गया था।


Download Android App
Download iOS App



