तमिलनाडु के इन लोकसभा सीटों को अपने नाम करना चाहती है बीजेपी, जाने क्यों?

Summary :

2024 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद बज चुका है, जिसके लिए बीजेपी अब देश में अपनी तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भी देश के हर कोने में नज़र रखे हुए है। इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि इस बार NDA के जैसे दमदार फॉर्म में गठबंधन इंडिया भी नज़र आ रही है।

2024 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद बज चुका है, जिसके लिए बीजेपी अब देश में अपनी तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भी देश के हर कोने में नज़र रखे हुए है। इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि इस बार NDA के जैसे  दमदार फॉर्म में  गठबंधन इंडिया भी नज़र आ रही है।  लेकिन ख़ास बात ये है की बीजेपी तमिलनाडु के ऐसे 7 सीटों पर नज़र रख रही, जिसको अपने नाम करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद ही अबकी बार चुनाव कमान खुदके कंधे पर संभाले हुए है।  
अमित शाह खुद संभाल रहे हैं तमिलनाडु चुनाव की कमान 
अमित शाह जून और जुलाई के महीने में तमिलनाडु का दौरा कर चुके हैं। बीजेपी का लक्ष्य है की वो तमिलनाडु के 25 सीट जीते, लेकिन वो चाहती है की हर हाल में वो 7 सीट अपने नाम करें।  जिस वजह से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई खुद ही पैदल यात्रा निकल कर इन सीटों को अपनी तरफ कर रहे हैं। साथ ही DMK नेता पर हमला बोल रहे हैं , जिसमें पार्टी की ये पूरी कोशिश है की वो इन 7 सीटों पर स्वतंत्र रूप से पकड़ बना सकें।  
इन सीटों पर क्यों है नज़र ?
भाजपा पार्टी की जिन सीटों पर नज़र रख रही है वो  7 सीटें कन्याकुमारी और रामनाथपुरम के इर्द-गिर्द ही है। बता दें की मार्च  के महीने में इन 7 सीट के साथ-साथ 10 जिले में बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यालय खोला, जहां इन सात सीटों पर बीजेपी प्रदेश इकाई की तरफ से प्रभारी की घोषणा हो चुकी है।  हैरान कर देने वाली बात तो ये है की साल 2019 में एआईएडीएमके ने बीजेपी पार्टी को 6 सीटें दी, ऐसे में इस बार पार्टी को गठबंधन के कम-से-कम 7 सीटें मिलेगी।  जिस वजह से बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई यात्रा में इन 7 सीटों को ज्यादा तवज्जों मिली।  

Desk Team