पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है, ऐसे में चुनावों से पहले भाजपा पश्चिम बंगाल में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार कर रही है। इसी कड़ी में बांग्ला सिनेमा के मशहूर कलाकार यश दासगुप्ता बुधवार को भाजपा में शामिल हुए है, इनके साथ ही कई और कलाकारों ने भी भाजपा का दामन थामा है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय ने दासगुप्ता का भगवा खेमे में स्वागत किया। भाजपा के नेताओं ने कहा कि पार्टी ने हमेशा युवाओं को मौका दिया है। सब को साथ मिलकर बेहतरी के वास्ते बदलाव के लिए काम करना होगा। दासगुप्ता को तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अदाकारा नुसरत जहां का करीबी दोस्त माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



