रोहित और विराट के बीच सब कुछ ठीक? दोनों खिलाड़ियों के एक दूसरे से गले मिलने पर लोगों ने किये ऐसे सवाल

Summary :

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के चेपक मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम 317 रन की शानदार जीत हासिल कर चुकी है।

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के चेपक मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम 317 रन की शानदार जीत हासिल कर चुकी है। टीम की जीत में रविचंद्रन अश्विन के ऑलराउंड प्रदर्शन के अलावा हिटमैन रोहित शर्मा के शतक का भी अहम योगदान रहा है। 
टीम इंडिया ने ऐसे मनाया जीत का जश्न…

दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मोईन अली के आउट होते ही इंग्लैं की दूसरी पारी समाप्त हो गई थी और भारतीय टीम ने 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। जीत के बाद विराट कोहली अपनी टीम के बाकी खिलाडिय़ों के संग जीत का जश्न मनाते हुए भी नजर आए जिसमें रोहित शर्मा भी शामिल हुए थे।
वहीं इस जीत के सेलिब्रेशन के वक्त विराट कोहली और रोहित शर्मा एक दूसरे के साथ हाथ मिलाते हुए जरूर दिखे,मगर ये दोनों एक दूसरे के गले से ज्यादातर बार बचते हुए देखे जाते हैं। अब विराट और रोहित के गले मिलने का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है साथ ही क्रिकेट प्रेमी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
बता दें यह कोई पहली बार नहीं जब विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मनमुटाव की खबरे सामने आ रही हो। दरअसल विराट और रोहित दोनों ही खिलाडिय़ों ने इन खबरों पर कभी रिएक्ट नहीं किया है और न ही कभी भारतीय टीम की ओर से कोई पुष्टि की गई है,मगर सोशल मीडिया पर अब इसकी खूब चर्चा हो रही है। साथ ही यह वीडियो और भी अधिक ध्यान खींच रहा है। 
क्रिकेटर्स की इस वीडियो पर एक यूजर ने कॉमेंट करके लिखा रोहित और कोहली क्या कर रहे थे? क्या वह गले मिलना चाहते थे या सिर्फ हाथ मिलाना चाहते थे? यहां तक कि दो एक्स भी इस तरह असहज नहीं होते।
जबकि एक अन्य यूजर ने कॉमेंट करके कहा, रोहित और विराट के बीच हैंडशेक से सब पता चलता है। वे बहुत अच्छे दोस्त न हों लेकिन वे वह कर रहे हैं जो टीम के लिए बेस्ट है।
कुछ अन्य लोगों ने किये ऐसे कमेंट्स…

Desk Team