झारखंड में झामुमो नेता हेमंत सोरेन की अगुवाई में बनने जा रही नयी सरकार को एक प्रकार से चुनौती देते हुए प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के उग्रवादियों ने अड़की थाना क्षेत्र के सेल्दा में शनिवार देर रात विस्फोटकों के जरिए स्वास्थ्य उपकेंद्र को उड़ा दिया। इस घटना के बाद एसडीपीओ आशीष कुमार महली के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके का जायजा लिया और उग्रवादियों की तलाश शुरू की।
घटना के संबंध में महली ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक घटना में माओवादियों का हाथ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उपकेंद्र बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को रविवार सुबह मिली, हालांकि देर रात ग्रामीणों ने तेज आवाज सुनी थी, लेकिन दहशत के चलते वे अपने घरों से बाहर नहीं निकले।
हेमंत सोरेन के साथ राजद का एक और कांग्रेस के 2 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
माओवादियों ने कुछ पोस्टर भी लगाए, जिनमें सरकारी भवनों में पुलिस कैंप नहीं लगाने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान इस नवनिर्मित भवन में पुलिस कैम्प बनाया गया था।


Download Android App
Download iOS App



