सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना आज अपना 45 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल का जन्म 29 दिसंबर 1974 को पुणे में हुआ था। बचपन में ट्विंकल का काफी समय अपनी मॉम के साथ शूटिंग के सेट पर बीतता था और वो खुद बड़े होकर एक्ट्रेस बनना चाहती थी।

टिवंकल खन्ना ने बतौर अभिनेत्री अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत साल 1995 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘बरसात’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल लीड रोल में थे। इस फिल्म के बाद ट्विंकल ने जान, जुल्मी, बादशाह, इंटरनेशनल खिलाड़ी जैसी कई फिल्मों में काम किया।

फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार से उनकी नजदीकियां बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने 17 जनवरी 2001 में शादी कर ली और शादी के बाद ट्विंकल ने अपने एक्टिंग के करियर को अलविदा कह दिया।
.jpg)
ट्विंकल और अक्षय बॉलीवुड के परफेक्ट कपल माने जाते है और आने वाले जनवरी में दोनों की शादी को 19 साल पूरे हो जाएंगे। आज हम आपको इस परफेक्ट कपल की लवस्टोरी के बारे में कुछ ख़ास बाते बताने जा रहे है , जिसका खुलासा खुद ट्विंकल खन्ना ने किया है।

ट्विंकल से पहले अक्षय कुमार का नाम कई जानी मानी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था और वो कई रिलेशनशिप्स में भी रहे थे। ट्विंकल एक कहना है, वो अक्षय से पहले एक लम्बे रिलेशनशिप में थी। ब्रेकअप के बाद उन्होंने अक्षय को टाइमपास बॉयफ्रेंड बनाया था पर दोनों के बीच प्यार हो गया।

दोनों ने थोड़े समय की डेटिंग के बाद ही शादी का फैसला ले लिया था पर ट्विंकल की मां अक्षय को लेकर आश्वस्त नहीं थी। डिंपल कपाड़िया ने अक्षय से कहा कि पहले वो एक साल उनकी बेटी के साथ लिव इन में रहे , उसके बाद शादी का फैसला लें। अक्षय और ट्विंकल राज़ी हो गए और करीब एक साल बाद दोनों की शादी हो गयी।

ट्विंकल इन दिनों एक राइटर के तौर पर सक्रीय है और कई किताबें भी लिख चुकी है। अपना राइटिंग का काम वो मिसेज फनी बोन्स के नाम से करती है। सोशल मीडिया पर भी ट्विंकल काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्ख़ियों में रहती है।



Download Android App
Download iOS App



