सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि में तेलंगाना के सिकंदराबाद में इलेक्ट्रॉनिक बाइक के एक शोरूप में लगी आग उसके ऊपर बने होटल में फैल गई, जिसके कारण वहां रह रहे सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि पहले शोरूम में आग लगी, जो बाद में उसके ऊपर बने होटल में भी फैल गई।
होटल में 25 से 30 लोग थे ठहरे
वही, ऐसा बताया जा रहा है कि जब होटल में आग लगी, उस समय करीब 25 से 30 लोग वहां ठहरे हुए थे। दमकलकर्मियों ने इस बहुमंजिला इमारत में फंसे सात लोगों को बचा लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीवी पर प्रसारित हो रहे वीडियो में कुछ लोग आग से स्वयं को बचाने की कोशिश में होटल की खिड़कियों से कूदने की कोशिश करते दिख रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



