चार्जिग मोड पर रखे मोबाइल फोन की बैटरी अचानक फटने से आठ महीने की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। ये मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का है। बताया जा रहा है कि मोबाइल लगभग छह महीने पहले ही खरीदा गया था। फोन को एक सौर पैनल से जुड़े स्विच में चार्जिग के लिए लगाया था।
वही, विस्फोट के वक्त बच्ची नेहा की मां कुसुम कश्यप कमरे में नहीं थी। जब मां ने विस्फोट की तेज आवाज सुनी तो दौड़ती हुई कमरे में पहुंची और देखा कि बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
माता-पिता की लापरवाही आई सामने
इस बारे में पुलिस ने कहा कि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन यह माता-पिता की लापरवाही का मामला है। बच्चे के पिता सुनील कुमार कश्यप (30) मजदूर हैं और बिना बिजली के एक निर्माणाधीन घर में रहते हैं। उनका परिवार मोबाइल फोन को जलाने और चार्ज करने के लिए सोलर प्लेट और बैटरी का उपयोग करता है।


Download Android App
Download iOS App



