मध्यप्रदेश के इंदौर में आज से जी-20 अध्यक्षता के तहत कृषि कार्य समूह की पहली कृषि प्रतिनिधि बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थिति में बैठक शुरु होगी। तीन दिवसीय बैठक 15 फरवरी तक चलेगी। बता दें कि इस कार्यक्रम कई देश शिरकत करने वाले है इस बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। वहीं भारत की पहचान सांस्कृति को भी दर्शाया जाएगा। इस आयोजन को भारत के गौरव के रुप में देखा जा रहा है। इस के मद्देनजर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए है।
इस प्रदर्शनी में किसानों से जुड़े स्टॉलों की अहम होगी भूमिका
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसमें जी-20 सदस्य देशों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लगभग सौ प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। पहले दिन मुख्यमंत्री चौहान प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। बाजरा और इसके मूल्य वर्धित खाद्य उत्पादों के साथ पशुपालन और मत्स्य-पालन के स्टॉल प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण होंगे।
इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा
कृषि कार्य समूह के पहले एडीएम के दौरान कृषि संबंधी मामलों पर विचार-विमर्श के लिए पहले दिन द्विपक्षीय कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। दूसरे दिन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति होगी। इसके बाद भाग लेने वाले सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के बीच सामान्य चर्चा होगी। तीसरा दिन एडब्ल्यूजी के प्रमुख डिलिवरेबल्स पर विचार-विमर्श के लिए समर्पित होगा। यह एक तकनीकी-सत्र होगा, जिसमें सभी संबंधित सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भागीदारी और चर्चा होगी।
इस कार्यक्रम में भारत की सांस्कृति को किया जाएगा प्रस्तुत
आयोजन के दौरान प्रतिनिधियों को राजवाड़ पैलेस की हेरिटेज वॉक और मांडू किले के भ्रमण से समृद्ध भारतीय इतिहास का अनुभव कराया जायेगा। इसके बाद प्रतिभागी सांस्कृतिक प्रदर्शन, भारतीय व्यंजनों और संस्कृति का आनंद लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



