शिमला नहीं अब बेंगलुरू में होगी विपक्षी दलों की मीटिंग, शरद पवार ने की घोषणा, BJP को फिर ललकारेंगे

Summary :

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों का अगला महाजुटान 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगा। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों का अगला महाजुटान 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगा। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्‍यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। शरद पवार ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि पहले यह बैठक 11-12 जुलाई को शिमला में प्रस्‍तावित थी, लेकिन हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम और भारी बारिश को देखते हुए आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। विपक्षी दलों की 23 जून के बाद यह दूसरी बैठक होगी जिसमें 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चुनौती देने की रणनीति तैयार करने के लिए 15 से अधिक राष्ट्रीय विपक्षी दलों ने पटना में मंथन किया था।

Desk Team