शिलांग : भारतीय नौसेना ने रविवार को मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में कोयला खदान में दबे मजदूरों के शव को बाहर निकालने के अभियान स्थगित कर दिया है। बचाव अभियान प्रवक्ता आर सुसंगी ने रविवार को कहा, ‘‘भारतीय नौसेना ने जमीन फटने के खतरे को देखते हुए शवों को बाहर निकालने के काम को स्थगित कर दिया। वह अब सरकार से आगे निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।’’
कोल इंडिया लिमिटेड दो पुराने शाफ्ट की मदद से लगातार पानी बाहर निकाल रहा है और उसके पंप शनिवार शाम पांच बजे से पानी बाहर निकालने में लगे हुए है तथा अभी तक खदान से लगभग कुल 52,16,400 लीटर पानी बाहर निकाला गया है।
केएसबी ने शनिवार शाम से रविवार शाम पांच बजे तक अपने पंपों के जरिए लगभग 45,54,000 लीटर पानी निकाला। ओडिशा अग्निशमन सेवा ने रविवार 12 बजे से शाम पांच बजे तक अपने पंपों से 40,50,000 लीटर पानी खदान से बाहर निकाला। गौरतलब है कि भारतीय नौसेना शनिवार रात से शेष शवों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही थी।


Download Android App
Download iOS App





