मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के छह जिलों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है। स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार अगले 24 घंटे में धमतरी,दुर्ग,बालोद,कबीरधाम, राजनांदगांव जिलों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।
उत्तरी छत्तीसगढ़ में निम्न दाब क्षेत्र और सम्बधित चक्रवाती घेरे के कारण राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना भी जताई गई है।
राज्य में पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर अति भारी वर्षा दर्ज की गई है।बरमकेला में 23,मानपुर में 21,सारंगढ़एवं मैनपुर में 16-16,बालोद में 14 डबरा एवं बेरला में 13-13,बेमेतरा में 12,डौडी,धमधा एवं अभनपुर में 1।11 मोहला बिल्हा एवं नारायणपुर में 10-10 सेमी वर्षा दर्ज की गई।मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटे में आकाश पर बादल छाए रहने तथा रूक रूक कर दो तीन बार वर्षा होने की संभावना जताई है।


Download Android App
Download iOS App



