बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राज्यसभा सांसद एवं उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुये आज कहा कि उनका निधन सार्वजनिक जीवन के लिए बड़ी आघात है।
श्री मोदी ने अपने शोक उद्गार में कहा कि देश के मूर्धन्य वकील, पूर्व कानून मंत्री और बिहार से राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी का निधन सार्वजनिक जीवन के लिए बड़ी आघात है। उन्होंने आपातकाल के विरुद्ध सड़क से लेकर शीर्ष न्यायालय तक संघर्ष किया था।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जेठमलानी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत कई दलों से जुड़ लेकिन दल की सीमाएं उनके विचारों को कभी बांध नहीं पायीं। उन्होंने कहा कि 95 साल की उम्र में भी शारीरिक-मानसिक रूप से उनका सक्रिय रहना तथा देशहित में तर्क देना हमेशा याद किया जाएगा।
श्री मोदी ने कहा कि यह श्री जेठमलानी की निर्भीकता ही थी कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में रहते हुए भी वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रशंसक थे। उन्होंने तीन तलाक विधेयक के विरोध का कलंक अपने ऊपर नहीं लगने दिया।


Download Android App
Download iOS App



