कोलकाता में सोमवार को मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं क्योंकि रवींद्र सदन स्टेशन के पास पटरियों से धुआं निकलने के बाद अधिकारियों ने एहतियाती कदम उठाते हुए ट्रेनों की आवाजाही को आंशिक रूप से स्थगित कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों की एक टीम धुआं निकलने के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
मेट्रो प्रवक्ता इंद्राणी बनर्जी ने कहा कि चांदनी चौक से लेकर टॉलीगंज के बीच ट्रेनों की आवाजाही एहतियाती तौर पर स्थगित कर दी गयी है। अधिकारी वहां जांच कर रहे हैं जहां से धुआं निकलने की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि अन्य खंडों में सेवाएं चल रही हैं। लेकिन चांदनी चौक और टॉलीगंज खंड में फिलहाल सेवाएं रोक दी गई हैं।
रवींद्र सदन स्टेशन पर मौजूद लोगों ने दावा किया कि जब एक ट्रेन प्रवेश कर रही थी, उसी दौरान सुरंग में चिंगारी देखी गई और उसके बाद स्टेशन के एक हिस्से में धुआं फैल गया।


Download Android App
Download iOS App



