बिहार में भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मकससपुर गांव के निकट अपराधियों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मकससपुर गांव निवासी महेश तांती कल रात जगदीशपुर बाजार से वापस अपने घर लौट रहा था तभी रेलवे लाइन के किनारे पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
चिली के राष्ट्रपति पिनेरा ने हटाया आपातकाल , प्रदर्शन जारी
सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



