गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को विधानसभा में आश्वासन दिया कि प्रदेश में खनन गतिविधियां पट्टों की नीलामी के छह माह बाद शुरू हो जाएंगी। सदन में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई के सवाल का जवाब देते हुए सावंत ने कहा कि पट्टों की नीलामी प्रक्रिया अगले पांच महीने में पूरी हो जाएगी और उसके बाद छह महीने में खनन गतिविधियां बहाल हो जाएंगी।
कम से कम 88 लौह अयस्क पट्टों की नीलामी की जाएगी
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ एक पर्यावरण मंजूरी (ईसी) के तहत पट्टों को नीलामी के लिए एकल ब्लॉक समझा जाएगा। ’’ उन्होंने कहा कि नये पट्टाधारक को 15 दिनों के अंदर ईसी अंतरित कर दिया जाएगा। सावंत ने कहा, ‘‘ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के अनुसार ईसी दो साल के लिए वैध रहेगी और उसके बाद, पट्टाधारक को उसका नवीनीकरण कराना होगा।’’


Download Android App
Download iOS App



