मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के प्रदेश में किसान महापंचायतों के आयोजन को लेकर उन पर तंज करते हुए आज कहा कि सिंह ऐसा करके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं।
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में किसान महापंचायतों के आयोजन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तंज करते हुए आज कहा कि सिंह ऐसा करके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं।
प्रदेश में #Kisan महापंचायतों का आयोजन कर असल में @digvijaya_28 जी @OfficeOfKNath जी के नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं। पहले उन्होंने अपने भाई लक्ष्मण सिंह के साथ गोडसे के मुद्दे पर घेरा अब किसानों की आड़ लेकर घेरने की कोशिश कर रहे हैं।@BJP4MP @INCMP pic.twitter.com/Pvw2uOTSHA
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) March 4, 2021
मिश्रा ने अपने ट्वीट के जरिए कहा ‘प्रदेश में किसान महापंचायतों का आयोजन कर असल में दिग्विजय जी कमलनाथ जी के नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं। पहले उन्होंने अपने भाई लक्ष्मण सिंह के साथ गोडसे के मुद्दे पर घेरा अब किसानों की आड़ लेकर घेरने की कोशिश कर रहे हैं।
गृह मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा ‘बेटा पुशअप्स लगाकर बदन तोड़ रहा है। बेटी चाय बागान में पत्तियां तोड़ रही है। और जी-23 ग्रुप के नेता कांग्रेस तोड़ रहे हैं। गांधी जी ने सही कहा था, आजादी के आंदोलन के बाद कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। अब वह इसी दिशा में आगे बढ़ती नजर आ रही है।
मिश्रा ने कमलनाथ पर भी निशाना साधा और कहा ‘कमलनाथ जी अपने आप को सबसे ऊपर मानते हैं। विधानसभा में ऐसा पहली बार हुआ कि सीधी बस हादसे जैसे गंभीर मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के समय विपक्ष के नेता के रूप में वे सदन में मौजूद नहीं थे। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे जनहितैषी मुद्दों पर सदन में चर्चा में शामिल हों।’


Download Android App
Download iOS App



